Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fear of irregularities, CM Flying Squad is scrutinizing the records of 7 markets.

Hisar News: गड़बड़ी की आशंका, 7 मंडियों का रिकॉर्ड खंगाल रही सीएम फ्लाइंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fear of irregularities, CM Flying Squad is scrutinizing the records of 7 markets.
बरवाला मंडी में रखी धान की बोरियां।
हिसार। धान खरीद में गड़बड़ी की आशंका के चलते सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को हिसार और हांसी जिले की सात अनाज मंडियों में जांच शुरू कर दी। सीएम फ्लाइंग हिसार की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में टीम उकलाना, बरवाला, आदमपुर, हिसार, हांसी, नारनौंद और बास मंडी में खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित मार्केट कमेटियों और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से धान की आवक और खरीद के आंकड़े जुटाए गए हैं। जांच में पीआर धान की खरीद शुरू होने और समाप्त होने की तारीख, किसानों के जारी व रद्द किए गए गेट पास और उन्हें रद्द करने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। टीम यह भी देख रही है कि कम समय के अंतराल में एक ही वाहन के दो गेट पास तो जारी नहीं किए गए।
विज्ञापन

दूसरे जिलों के किसानों की फसल बिक्री की भी जांच
टीम दूसरे जिलों से आकर स्थानीय मंडियों में धान बेचने वाले किसानों की फसल खरीद की वैधता जांच रही है। इसके साथ खरीदे गए धान, उठान और शेष स्टॉक के आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है। सूची में दर्ज किसानों से बातचीत कर यह पुष्टि भी की जा रही है कि उन्होंने वास्तव में मंडी में फसल बेची थी या नहीं। उनसे फसल मंडी में लाने की तारीख, बिक्री प्रक्रिया और भुगतान संबंधी परेशानियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में
सीएम फ्लाइंग हिसार की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसल के रकबे और पंजीकरण की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि खरीद इन्हीं जानकारियों के आधार पर हुई या गलत जानकारी देकर सरकारी खरीद प्रक्रिया का दुरुपयोग किया गया। कुछ मंडियों में इस साल पीआर धान की अधिक आवक के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों जिलों की मंडियों के आंकड़ों और मौके की स्थिति में अंतर मिलने पर संबंधित मामलों की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed