{"_id":"6aff57c1c0dd5e393f032010","slug":"with-devuthani-ekadashi-wedding-festivities-begin-today-400-weddings-to-take-place-in-the-city-hisar-news-c-21-hsr1020-995186-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देवउठनी एकादशी से आज गूंजेंगी शहनाइयां, शहर में होंगी 400 शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देवउठनी एकादशी से आज गूंजेंगी शहनाइयां, शहर में होंगी 400 शादियां
Fri, 20 Nov 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पांच महीने से बंद मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी के साथ शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। शहर में इस दिन करीब 400 शादियां होने का अनुमान है। नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए केवल 12 शुभ मुहूर्त होने के कारण अधिकांश शादियां इन्हीं तारीखों में होंगी। वहीं, करीब 11 साल बाद देवउठनी एकादशी पर विशेष नक्षत्र और योग का संयोग बन रहा है।
भारत माता मंदिर के पंडित संतोष कुमार शास्त्री ने बताया कि नवंबर में 20, 21, 22, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 11 और 12 तारीख को शादियां हो सकेंगी। 12 दिसंबर के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। जनवरी में 15 तारीख से फिर विवाह समारोह शुरू हो सकेंगे।
11 साल बाद विशेष नक्षत्र और योग का संयोग
देवउठनी एकादशी पर इस बार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और भद्र योग का संयोग रहेगा। एकादशी तिथि 20 नवंबर को शाम 7 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इस दौरान चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस संयोग को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
तुलसी विवाह की भी निभाई जाएगी परंपरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि में विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। देवउठनी एकादशी पर उनके जागने के साथ ही इन कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह माता तुलसी के साथ करवाते हैं। इसे तुलसी विवाह कहा जाता है।