फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cleanliness will increase, diseases will decrease... Work on building aspirational toilets has begun at three locations.

Hisar News: बढ़ेगी स्वच्छता, घटेंगी बीमारियां...तीन जगहों पर एस्पिरेशनल शौचालय बनाने का कार्य शुरू

Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness will increase, diseases will decrease... Work on building aspirational toilets has begun at three locations.
हांसी हिसार चुंगी पर जारी शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : संवाद
हांसी। शहर में 89.50 लाख रुपये की लागत से आठ एस्पिरेशनल (आकांक्षी) शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो गया है। हिसार चुंगी, गांधी मार्केट, और जींद चुंगी के समीप इनका निर्माण चल रहा है। बाकी पांच शौचालयों के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। शौचालय बनने से महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी और स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा। स्वच्छता से ही सेहत जुड़ी है। ऐसे में स्वच्छता में सुधार से यकीनन बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इस शौचालयों की सुविधा का फायदा बाजार में आने वाले लोगों को तो मिलेगा साथ ही रिहायशी क्षेत्रों के हालात भी सुधरेंगे। काली देवी चौक व अन्य कई जगहों पर आगामी दिनों में शौचालय बनवाए जाएंगे। शौचालयों का विशिष्ट डिजाइन तैयार किया जाएगा। बच्चों के लिए कम ऊंचाई के शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग भी उकेरी जाएगी।
विज्ञापन

यह होंगी खूबियां
एस्पिरेशनल (आकांक्षी) शौचालय में दिव्यांगों के लिए रैंप, महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन की सुविधा होगी। शौचालयों में टॉयलेट पेपर, हैंड ड्राई मशीन, डस्टबिन भी रखे जाएंगे। स्तनपान कक्ष भी बनाया जाएगा। शौचालयों के आस पास हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी में आठ, बरवाला में 3 व उकलाना में 3 बनेंगे
शहरी स्थानीय निकाय की तरफ से हांसी में 89.50 लाख रुपये की लागत से आठ शौचालय बनेंगे। वहीं 89 लाख रुपये की लागत से बरवाला व उकलाना में तीन-तीन शौचालय बनने हैं। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय की तरफ से ग्रांट जारी की गई है।

अभी यह है स्थिति
बाजारों में शौचालय न होने के कारण लोगों को अक्सर परेशानी होती है। खासतौर पर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। शहीद भगत सिंह पार्क के साथ नगर परिषद की तरफ से सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के बाहर शौचालय है। बाजार में अन्य कोई भी शौचालय नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। नगर परिषद ने ढाई वर्ष पहले छह शौचालय बनाने की योजना बनाई थी। अधिकारियों के अनुसार जमीन न मिलने के कारण शौचालयों का निर्माण नहीं किया जा सका था। अब जगह मिलने पर शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है।

:::::::

एस्पिरेशनल शौचालय बनाने का कार्य जारी है। अभी तीन जगहों पर शौचालय बनाए जा रहे हैं। बाकी जगहों पर जल्दी ही शौचालय का निर्माण शुरु करवाया जाएगा।- जयवीर, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed