फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civil Hospital receives another ambulance.

Hisar News: नागरिक अस्पताल को एक और एंबुलेंस मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital receives another ambulance.
हांसी। जरूरत की घड़ी में मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचने की राह कुछ आसान होगी। हांसी नागरिक अस्पताल को रेडक्रॉस सोसायटीकी ओर से एक और एंबुलेंस मिली है। अब एंबुलेंस की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। नई एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ रेफर किए गए मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने में मददगार होगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी, चंडीगढ़ के नियंत्रण में रहेगा। स्थानीय आवश्यकता के अनुसार संबंधित जिला रेडक्रॉस शाखाओं के माध्यम से भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। जिले के भीतर एंबुलेंस सेवा निशुल्क होगी। यदि किसी स्थिति में निर्धारित शुल्क लिया जाता है तो उसे हरियाणा राज्य शाखा की निर्धारित वित्तीय प्रक्रिया के अनुसार जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस बुकिंग के लिए हरियाणा राज्य शाखा ने नियंत्रण केंद्र बनाया है जो सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होता है। मरीज 9416223444 पर संपर्क कर एंबुलेंस बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल, रखरखाव, मरम्मत और अन्य परिचालन खर्चों का सत्यापन संबंधित जिला रेडक्रॉस सोसायटी करेगी। सत्यापित खर्च का विवरण आवश्यक दस्तावेजों के साथ राज्य शाखा को भेजा जाएगा। एंबुलेंस चालकों की प्रतिपूर्ति के लिए मरीज की डिस्चार्ज स्लिप और यात्रा का विवरण भी रिकॉर्ड के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

:::::::::::::::::::::::::::::
नई एंबुलेंस मिलने से मरीजों को काफी सुविधा होगी। तीन एंबुलेंस उपलब्ध होने से विशेषकर रेफर किए जाने वाले मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों तक समय पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। - डॉ. राहुल बुधिराजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed