फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   city's cleaning cystem not good

सफाई व्यवस्था बदहाल, लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 50 में जगह बनाने का

Sun, 22 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
city's cleaning cystem not good
सेक्टर-13 मार्केट में लगे कूड़े के ढेर और पीछे दिखाई दे रहे नजदीक से गुजरते सफाई कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि शहर के पॉश क्षेत्रों में ही कई-कई दिनों तक सफाई नहीं हो रही है। जिन क्षेत्रों का निगम कमिश्नर ने वीरवार को निरीक्षण किया था और सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया था, उन क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस सफाई व्यवस्था के सहारे निगम प्रशासन ने इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के टॉप 50 शहरों में स्थान बनाने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी बोले- कुछ वीआईपी लोगों के घरों के आसपास ही होती है सफाई
सेक्टर-15 शहर का सबसे पॉश क्षेत्र है। हकीकत यह है कि यहां कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारी ही नहीं आते। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सेक्टरवासी डॉ. उमेद सिंह ने बताया कि करीब दो हफ्ते से यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा। सेक्टरवासी रोशनी ने बताया कि यहां सिर्फ वीआईपी लोगों के घरों के आसपास ही सफाई होती है। बाकी तो भगवान भरोसे हैं। हम तो काम करने वाली को रुपये देकर घर के आगे से सफाई करवाते हैं।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों से नहीं आ रहे सफाईकर्मी
सेक्टर-13 मार्केट में भी तीन-चार दिनों से सफाई नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि दुकानों के आगे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हवा चलने के साथ वह कचरा पूरी मार्केट में फैल रहा है। दुकानदार सचिन खुराना व बृज गोयल ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से मार्केट में सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण से जगह-जगह कचरा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरी रोड पर जगह-जगह बने डंपिंग प्वाइंट
कैमरी रोड पर जगह-जगह डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं। इनसे कई-कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। सेक्टर-15 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास ही दो बड़े डंपिंग प्वाइंट हैं। इसके अलावा सीआईडी कॉलोनी तक सड़क किनारे तीन से चार डंपिंग प्वाइंट हैं, जहां कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।

ठेका देने के बाद भी सफाई व्यवस्था बदहाल
इस बार निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश के टॉप 50 शहरों में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2020 के सर्वेक्षण में हिसार देश भर में 105वें व प्रदेश में छठे नंबर पर था। निगम में करीब 225 स्थायी और 425 अस्थायी सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों की सफाई का ठेका दिया हुआ है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed