फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City police, health, and fire brigade alert for Diwali

Hisar News: दीपावली पर शहर में पुलिस, स्वास्थ्य व फायर ब्रिगेड अलर्ट

Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
City police, health, and fire brigade alert for Diwali
हांसी राजकीय महाविद्यालय में पटाखे की स्टॉल पर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। संवाद - फोटो : गदरपुर में मिट्टी के दीपक बेचता कुम्हार परिवार का किशोर। संवाद

विज्ञापन
हांसी। दीपावली के मौके पर शहर में पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व नर्सों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है।

पुलिस:
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड आपस में तालमेल बनाकर काम करेंगे। बाजारों में भीड़ और जाम से निपटने के लिए दस जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। अन्य स्थानों पर गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग:
नागरिक अस्पताल में दीपावली पर शाम व रात को दो-दो नर्सिंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं। एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि आपातकालीन जले हुए मरीजों के लिए दवा और उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक अस्पताल में दो एम्बुलेंस मौजूद हैं और दो अतिरिक्त एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चिकित्सक व स्टाफ को ऑन कॉल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड:
दीपावली के चलते फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग के पास चार वाहन हैं, जिनमें से दो की तैनाती राजकीय महाविद्यालय के पास पटाखों की स्टॉल के समीप की गई है। कर्मचारियों को 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी दी गई है और दमकल वाहनों को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है।

दमकल विभाग की सलाह
बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें।
आतिशबाजी करते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
खुले दीपक ऐसी जगह न रखें जहां लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामग्री हो।
खुले पर्दे या अन्य सामान बाहरी हिस्से में न रखें।
आतिशबाजी करने वाले स्थान पर निकास खुला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed