फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children emerge from schools cheerful, now 35 days of fun

Hisar News: स्कूलों से चहकते हुए निकले बच्चे, अब 35 दिन मस्ती

Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children emerge from schools cheerful, now 35 days of fun
हिसार। ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले शनिवार को सरकारी व निजी विद्यालयों में अंतिम कार्यदिवस मस्ती भरा रहा। बच्चों के मन में उत्साह था कि सोमवार से 30 जून तक स्कूल नहीं आना होगा और अब फुल मस्ती करेंगे। दोपहर में जैसे ही स्कूलों में छुट्टी की घंटी बजी बच्चे चहकते हुए स्कूल से निकले।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेश पर प्रदेशभर के सरकारी और निजी विद्यालय 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। 1 जुलाई से विद्यालय नियमित रूप से खुलेंगे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान कोई भी निजी या सरकारी स्कूल खुला मिलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है जिसमें हर ब्लॉक से तीन-तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षा विभाग के एसीएस व निदेशक की मीटिंग हुई थी जिसमें सभी स्कूल मुखियाओं को आदेश दिए गए कि वे एसएमसी के साथ मिलकर 30 जून तक स्कूलों में सभी आधारभूत आश्यकताओं को पूरा कर लें। अवकाश अवधि के दौरान स्कूलों में होने वाली गृहकार्य संबंधी गतिविधियां, एसएमसी बैठकें, पीटीएम और अन्य आवश्यक कार्य समयानुसार पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील (एमडीएम) योजना का संचालन भी छुट्टियों के दौरान बंद रहेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामरतन ने बताया कि सभी बीईओ को आदेश दिए गए हैं कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान को भी निजी या सरकारी स्कूल खुला मिलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed