फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the shop, seized 12 domestic gas cylinders

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दुकान पर मारा छापा, 12 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the shop, seized 12 domestic gas cylinders
हांसी टीम द्वारा बरामद किए गए गैस सिलेंडर। 
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को हिसार चुंगी के समीप एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 12 घरेलू गैस सिलिंडर, गैस भरने वाली दो मशीनें बरामद की। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बता दें कि चार महीनों पहले भी टीम ने इसी दुकान पर रेड मारी थी।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि हिसार चुंगी पर साईं ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर सोमवार को छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर दुकान मलिक हन्नी मिला। जांच पड़ताल करने पर दुकान के बाहर आठ भरे व चार खाली घरेलू गैस सिलिंडर मिले। दुकान में गैस भरने वाली दो बड़ी मशीनें भी थी। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है दुकान मालिक ने घरेलू गैस सिलिंडर व मशीन को अवैध रूप से रखकर व घनी आबादी वाली क्षेत्र में अति ज्वलनशील पदार्थ रख कर धारा 285 का उल्लंघन कर रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार महीने पर इसी दुकान से 58 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed