{"_id":"69654eaf0484c6ac5f0614bd","slug":"chief-minister-will-hold-a-meeting-at-gju-hau-on-15th-for-pre-budget-hisar-news-c-21-hsr1020-789584-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्री बजट के लिए मुख्यमंत्री 15 को जीजेयू-एचएयू में करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्री बजट के लिए मुख्यमंत्री 15 को जीजेयू-एचएयू में करेंगे बैठक
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जनवरी को हिसार में होंगे, जहां वे प्री-बजट संवाद के तहत चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुझाव लेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री प्रदेश के 2026-27 बजट के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव ले रहे हैं। फरीदाबाद-गुरुग्राम में उद्यमियों से बैठक के बाद अब हिसार में दो सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र में कृषि विश्वविद्यालय में किसानों से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। दूसरे सत्र में विश्वविद्यालय में युवाओं और शिक्षाविदों से विचार किए जाएंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि प्रगतिशील किसानों के नाम भेजे जा चुके हैं।