फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the city council office, everything was found right in the investigation of eight and a half hours

नगर परिषद कार्यालय पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, पौने 8 घंटे की जांच-पड़ताल में सब कुछ मिला दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the city council office, everything was found right in the investigation of eight and a half hours
हांसी। नगर परिषद के कार्यालय में वीरवार को सुबह करीब सवा 9 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। टीम ने सफाई निरीक्षक के कमरे का ताला तोड़कर हाजिरी रजिस्टर मंगवाया और अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी जांची। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी के अलावा कई अन्य मामलों में कर्मचारियों से बंद कमरों में पूछताछ की गई। डीएसपी अनिल शर्मा के नेतृत्व में शाम करीब 5 बजे तक टीम ने कार्यालय में रहकर अभिलेखों को खंगाला। पौने आठ घंटे की जांच-पड़ताल में सब कुछ दुरुस्त मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीएसपी अनिल शर्मा, एसआई राजेश कुमार, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई कुलदीप सिंह, एसआई बजरंग, एसआई रणबीर सिंह व एसआई जगबीर सिंह की टीम सुबह करीब 10 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंची। उस समय सफाई निरीक्षक के कमरे में ताला लगा था। अधिकारियों ने हाजिरी रजिस्टर मांगा तो दरोगा प्रेम ने कमरे का ताला तोड़कर हाजिरी रजिस्टर निकाला। वहीं टीम के आने की सूचना से नगर परिषद के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को भी खंगाला। काफी देर तक बंद कमरे में जांच चलती रही। वहीं, लोगों का आरोप था कि नगर परिषद में काम नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच के लिए टीम आई थी। टीम ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। इसमें हाजिरी ठीक पाए गई है। कुछ लोगों की शिकायत थी कि उनके काम नहीं हो रहे हैं। तीन लोगों के हाउस टैक्स के संबंधित कार्य लंबित थे, जिनको ठीक कराया गया। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद की कितनी दुकानें हैं और कितना किराया बकाया है, कितनी प्रॉपर्टी आईडी है की जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि हांसी शहर में करीब 40 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिसमें से करीब 39 हजार आईडी गलती हैं। इस कारण जनता नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र मुवाल ने कहा कि शहर के 27 वार्डोें में कचरा उठाने के लिए टिप्पर लगाए गए हैं, मगर कचरे का उठान नहीं हो रहा। इस मामले में सफाई निरीक्षक से पूछने पर तेल न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। हालांकि जनता से 450 रुपये टैक्स वसूल किया जाता है। पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर सिंगला ने आरोप लगाया कि हाउस टैक्स ब्रांच में काम नहीं किए जा रहे हैं।
जो अभिलेख मांगे वह दिया गया
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने नगर परिषद में पहुंच कर कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। सब सही पाया गया है। अन्य दस्तावेज भी हमसे मांगे थे, जिसका अवलोकन करवा दिया गया। कहीं कोई कमी नहीं मिली।

- संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
नगर परिषद में पहले से बहुत सुधार आया है। पिछले दिनों यहां एनडीसी का काउंटर भी लगवाया था, जहां पर लोग फ्री में ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। जबकि पहले लोगों को बाहर से फार्म भरवाना पड़ता था। नगर परिषद पूरी तरह से सक्रिय करने में करीब छह महीने का समय चाहिए। नगर परिषद में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
प्रवीण एलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed