फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Flying Squad team raided two saw machines, record of purchase and sale not found

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दो आरा मशीनों पर मारा छापा, नहीं मिला खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team raided two saw machines, record of purchase and sale not found
हांसी आरा मशीन पर जांच पड़ताल करती सीएम उड़नदस्ते की टीम।
हांसी। सीएम उड़नदस्ते की टीम ने विश्वकर्मा ट्रेडिंग कंपनी छापा मारा। इस दौरान सीएम उड़नदस्ते की टीम में राकेश कुमार व वन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने विश्वकर्मा ट्रेडिंग कंपनी हनुमान कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरा मशीन में कुल 7 आरा मशीनें चालू हालत में लगी हुई मिलीं। इनमें 5 आरा मशीन वीबीएस (वर्टिकल बैंड आरा मशीन) व 2 आरा मशीन एचबीएस (हार्टिकल बैंड आरा मशीन) लगी हुई पाई गई और लगभग 1200 क्विंटल लकड़ी मौके पर पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आरा के मालिक ऋषिकेश से आरा मशीनों के लाइसेंस व लकड़ी की खरीद-फरोख्त के कागजात मांगे गए, जिस पर दो आरा मशीनों के लाइसेंस नहीं मिले। मौके पर पड़ी 1200 क्विंटल लकड़ी का स्टॉक रजिस्टर व खरीद-फरोख्त का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद निरीक्षण टीम द्वारा उपरोक्त आरा मशीन के साथ लगते बिजेंद्र की आरा मशीन का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर एक एचबीएस व दो वीबीएस आरा मशीन लगी हुई मिली। जांच करने उपरांत तीनों आरा मशीनों के कोई लाइसेंस उनके पास नहीं मिले। मौके पर 50 क्विंटल लकड़ी पड़ी हुई मिली। इनका स्टॉक रजिस्टर व खरीद-फरोख्त का कोई रिकाॅर्ड नहीं पाया गया। टीम ने आरा मशीनों पर आगामी कार्रवाई के लिए वन विभाग हांसी के अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजने की बात कही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई राकेश कुमार ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि हनुमान कॉलोनी में बिना लाइसेंस के लकड़ी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जांच पड़ताल में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed