Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBSE: On the first day, 8615 10th class candidates took the English subject exam, police remained missing.

सीबीएसई : पहले दिन 10वीं के 8615 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी विषय की परीक्षा, पुलिस रही गायब

Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
CBSE: On the first day, 8615 10th class candidates took the English subject exam, police remained missing.
हिसार। सीबीएसई परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 10वीं कक्षा के 8,615 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुपरिंटेंडेंट की सख्ती के घेरे में सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री दे दी गई। परीक्षा के लिए जहां सीबीएसई प्रबंधन की तरफ से सख्ती दिखी वहीं पुलिस की तरफ से उतनी की लापरवाही भी देखने को मिली। आलम यह रहा कि अधिकांश परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार के बाहर सुबह पौने 11 बजे से दोपहर सवा 1 बजे के बीच पुलिस गायब दिखी। जबकि सीबीएसई की तरफ से उपायुक्त व एसपी को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनाती के लिए कहा गया था। उसके बावजूद पुलिस की लापरवाही साफ झलकती दिखाई दी।
विज्ञापन

अपठनीय अनुच्छेद व घुमावदार तरीके से पूछे सवाल, हल करने में लगे 5 से 7 मिनट का वक्त
परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी विषय का पेपर आसान था, लेकिन अपठनीय अनुच्छेद व पूछने के घुमावदार तरीके के कारण प्रश्नों को हल करने में 5 से 7 मिनट वक्त लगा। कुल 80 अंक के 11 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें एक, दो, तीन व छह नंबर के प्रश्न अंकित थे। तो कुछ परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय के पेपर को औसतन बताया।
विज्ञापन


पेपर आसान था। प्रश्न-पत्र के पहले सेक्शन में पूछे अपठनीय अनुच्छेद को हल करने में वक्त अधिक लगा। जबकि शेष प्रश्न आसान थे। - कार्तिक, परीक्षार्थी

प्रश्न-पत्र सही समय पर मिल गया था। काफी सख्ती देखने को मिली थी। एंट्री को लेकर काफी हिदायतें जारी की गई थी। प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल आसान थे।- विशाल, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर से पहले ही हमारे शिक्षकों ने प्रश्न-पत्र के पैटर्न से अवगत करा दिया था, जिसको लेकर शुरू से ही हमने तैयारी की हुई थी। आउट ऑफ सिलेबस कुछ भी नहीं था। आसान पेपर था। - रोहित, परीक्षार्थी

कुछ ऐसे भी प्रश्न पूछे गए थे, जिनके उत्तर स्वत: ही तलाशने थे। अर्थात उनके स्थाई हल नहीं थे। ऐसे प्रश्नों को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।- वैष्णव, परीक्षार्थी


वर्जन
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों में प्रश्न-पत्र पहुंचे और बाहर निकलें। जहां तक बात कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की अनुपस्थिति की है तो उस पर हमने उपायुक्त व एसपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत करा दिया गया था। - नीरू भाटिया, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed