फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against 8 including head constable for attacking plywood operator

Hisar News: प्लाईवुड संचालक पर हमले करने के मामले में हेड कांस्टेबल सहित 8 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 8 including head constable for attacking plywood operator
हिसार। डाबड़ा चौक स्थित ईश्वर प्लाईवुड संचालक व अन्य के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल बलजीत सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल सेक्टर-13 का निवासी है। फिलहाल गुरुग्राम में सीआईए में तैनात है। व्यापारियों की मांग पर पुलिस ने घायल राहुल की नाक में हुए फ्रेक्चर के आधार पर धारा 325 भी जोड़ी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी विनोद शंकर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को डाबड़ा चौक स्थित ईश्वर प्लाईवुड के संचालक श्यामलाल उनके बेटे राहुल सैनी, हर्ष, राजेश के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसमें राहुल को कुछ चोट आई थी। व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी दिन भर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। वीरवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को तुरंत प्रभाव से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी व उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाए। आरोपी पुलिस कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग बाजार बंद करके आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक, संरक्षक शिव कुमार सैनी, उप प्रधान सुरेंद्र सोनी, सब्जी मंडी संघर्ष समिति के प्रधान राजेंद्र सैनी, व्यापार मंडल के शहरी युवा प्रधान मंगल ढालिया, जजपा युवा अध्यक्ष गौरव सैनी, एमसी-डीसी मार्केट के प्रधान राजू तंवर, दिलबाग पंघाल, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed