फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against 8 including 2 named in Sagar's murder case

Hisar News: सागर की हत्या मामले में 2 नामजद सहित 8 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 8 including 2 named in Sagar's murder case
हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने बारह क्वार्टर एरिया में युवक सागर उर्फ बच्ची की हत्या करने के मामले में शुक्रवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में नामजद दीपांशु, अंकुश व 5-6 अन्य के खिलाफ हत्या और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिलगेट की गवर्नमेंट कॉलोनी के जयसिंह ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2003 में संतोष के साथ हुई थी। छोटे बेटे का नाम शुभम है और बड़ा बेटा सागर था। मेरी पत्नी संतोष मुझे छोड़कर दोनों बेटों को लेकर शोरगर ढाणी में नलका चौक एरिया में रहने लगी थी। पत्नी ने वीरवार दोपहर करीब 2 बजे फोन कर बताया कि बेटा सागर उर्फ बच्ची अपने दोस्त सचिन वासी आदर्श नगर व अन्य के साथ नलका चौक के पास खड़ा था। उसी समय 2 मोटरसाइकिलों पर 5-6 युवक आए। उनमें एक युवक का नाम दिपांशु और दूसरे का नाम अंकुश है। उन्होंने आते ही सागर व उसके दोस्त सचिन पर चाकू, सुए व डंडों से हमला कर दिया। झगड़ा देखकर सागर के पास खड़े सभी दोस्त डर के मारे भाग गए। हमलावर लगातार सागर को मारते-मारते साथ वाली गली में ले गए। अधिक चोट लगने के कारण बेटा जमीन पर गिर गया। यह देख सभी हमलावर हथियारों समेत 2 मोटरसाइकिलों पर भाग गए। सरकारी अस्पताल में ले जाने पर बेटे सागर को मृत घोषित कर दिया। मेरे बेटे सागर को पुरानी रंजिश रखते हुए दीपांशु व अंकुश ने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हमला करके मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed