{"_id":"60885e138ebc3e59123152eb","slug":"case-of-death-due-to-lack-of-oxygen-hisar-news-rtk606281919","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मानव अधिकार आयोग का डीजी हेल्थ, तीन जिलों के डीसी एसपी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मानव अधिकार आयोग का डीजी हेल्थ, तीन जिलों के डीसी एसपी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी बर्न अस्पताल में पांच मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक, हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम के डीसी और एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
आदेश में कहा है कि आयोग के संज्ञान में यह भी आया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हिसार में 5 लोगों की मौत हो गई। गुरुग्राम, रेवाड़ी में भी इसी तरह से मरीजों की मौत हो चुकी है। अखबारों में प्रकाशित समाचारों के आधार पर प्रथम दृष्टया यही लगता है कि 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। अगर हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी नहीं है तो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत क्यों हो रही है। यदि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हो रही है तो यह एक मानवाधिकार कानूनों की गंभीर उल्लंघना है। ऐसी व्यवस्था पर मानव अधिकार आयोग आंखें बंद नहीं कर सकता। इसलिए आयोग स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक हिसार की उपायुक्त, गुरुग्राम, रेवाड़ी के डीसी, इन तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों से दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश देता है। आयोग को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में मौत के कारणों का विस्तार से खुलासा किया जाए। आयोग ने निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह से मौत न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाएं। अगली सुनवाई से दो दिन पहले रिपोर्ट प्रस्तुुत की जाए। इस मामले में आयोग 17 मई को सुनवाई करेगा।
यह था मामला : हिसार के सोनी बर्न अस्पताल में सोमवार की सुबह 5 कोरोना संक्रमितों की ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो गई थी, जिनमें एक पंजाब, एक दिल्ली और तीन हिसार जिले के रहने वाले थे। अस्पताल प्रबंधक डॉ. रजत सोनी का आरोप था कि प्रशासन ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में मदद नहीं की। जिस कारण मरीजों की मौत हुुई। प्रशासन ने अस्पताल के आरोपों को नकारा था।