फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Candles were lit outside the Mini Secretariat on the birthday of the missing daughter, the family sat on a dharna

Hisar News: लापता बेटी के जन्मदिन पर लघु सचिवालय के बाहर जलाई कैंडल, धरने पर बैठा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Candles were lit outside the Mini Secretariat on the birthday of the missing daughter, the family sat on a dharna
हिसार। अपनी लापता बेटी की तलाश की मांग के लिए पीड़ित परिवार एक बार फिर से धरने पर बैठ गया है। लापता लड़की हर्षिता के पिता सुनील सोनी ने बताया कि 6 जून को उनकी बेटी हर्षिता का जन्मदिन है। 29 सितंबर 2024 से उनकी बेटी लापता है। परिवार ने कैंडल जलाकर अपनी बेटी का हैप्पी बर्थडे मनाया। सरकार से जन्मदिन के दिन बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सुनील सोनी ने कहा कि बेटी की तलाश में उन्होंने हर जगह गुहार लगा चुके हैं। उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। सीएम के आदेशों के बाद भी उनकी बेटी को नहीं तलाशा। नवंबर 2024 में अपनी बेटी की खोज के लिए तीन दिन तक लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

दिसंबर में परिवार ने 14 दिन तक दोबारा धरना दिया। फिर से प्रशासन ने भरोसा दिया, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। 9 जनवरी 2025 को जब सुनील सोनी अपनी बेटी की तलाश के लिए सीएम नायब सिंह सैनी से मिलने जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गुस्से में आकर सुनील ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। एसआईटी भी कुछ नहीं खोज सकी। 10 फरवरी 2025 परिवार ने हिसार से चंडीगढ़ पैदल कूच किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा भरोसा दिलाया कि परिवार के हिसार पहुंचने से पहले बेटी को खोज लिया जाएगा। आज तक उनकी बेटी को नहीं खोजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed