फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   By calling with the corporation officials, someone is asking for shampoo and someone is demanding mobile recharge

निगम अधिकारियों के पास कॉल कर कोई मांग रहा शैंपू तो कोई कर रहा मोबाइल रिचार्ज की डिमांड

Wed, 08 Apr 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
By calling with the corporation officials, someone is asking for shampoo and someone is demanding mobile recharge
नगर निगम अधिकारियों के पास इन दिनों अजीबोगरीब फरमाइशें आ रही हैं। अधिकारियों के नंबरों पर फोन कर कोई शैंपू मांग रहा है तो कोई मोबाइल का रिचार्ज करवाने की कह रहा है। ऐसी कॉल्स अधीक्षक अभियंता स्तर के अधिकारियों से लेकर पार्षदों तक के पास आ रही हैं। गौरतलब है कि जरूरतमंदों को राशन वितरित करने व खाना पहुंचाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदों के भी मोबाइल नंबर जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन

सूर्यनगर निवासी महिला ने मांगा शैंपू
निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल के पास फोन कर सूर्य नगर निवासी महिला ने राशन के साथ साबुन व शैंपू भी मांगे। इस पर अधीक्षक अभियंता ने कहा कि निगम का काम जरूरतमंदों को राशन व खाना पहुंचाने का है। अन्य जरूरत की सुविधाएं लोगों को अपने स्तर पर ही जुटानी होंगी।
विज्ञापन

12 क्वार्टर एरिया से आया फोन, मोबाइल रिचार्ज करवा दो
एक अन्य अधिकारी के मोबाइल नंबर पर भी 12 क्वार्टर एरिया से एक व्यक्ति ने फोन कर पहले राशन मांगा। इसके बाद मोबाइल भी रिचार्ज करवाने की मांग की। इस पर अधिकारी ने कहा कि वह फिलहाल तो राशन पहुंचा सकते हैं। मोबाइल रिचार्ज करवाने की सुविधा उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लॉकडाउन के दौरान हर रोज अजीबोगरीब कॉल आती हैं। कोई शैंपू मांगता है तो कोई और डिमांड कर देता है। हमारे पास जो व्यवस्था है, उसका लाभ हर जरूरतमंद को देने की कोशिश कर रहे हैं।
- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed