फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Broken record of five years: 13.2 mm of rain fell intermittently

पांच साल का टूटा रिकॉर्ड : रुक-रुक कर 13.2 एमएम बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Broken record of five years: 13.2 mm of rain fell intermittently
हिसार। शहर में बुधवार को शाम 5 बजे तक 13.2 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही जनवरी में एक दिन में हुई बारिश का पांच साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले वर्ष 2017 में 27 जनवरी को 21.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। अभी अगले चार दिनों तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बादल छाने के बाद बुधवार सुबह करीब 6 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद 10 बजे बारिश बंद हो गई। मगर साढ़े 10 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई, जो 12 बजे तक जारी रही। फिर दोपहर बाद 3 बजे मध्यम गति से बारिश होने लगी, जो देर शाम तक होती रही। दिन भर रुक-रुक बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

दिन के तापमान में गिरावट तो रात में बढ़ोतरी
दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आई और सामान्य से नीचे पहुंच गया। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान से चार डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था रही बाधित
बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर टेक्निकल फॉल्ट हुए। इस कारण से कई-कई घंटों तक बिजली गुल रही। निगम के कर्मचारी देर शाम तक इन फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
बारिश का आंकड़ा
वर्ष दिन बारिश (एमएम में)
2020 जनवरी 0.0
2019 6 जनवरी 8.5
2018 24 जनवरी 10.4
2017 27 जनवरी 21.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed