Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brick kiln worker dies by hanging

Hisar News: ईंट भट्ठा मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker dies by hanging
हिसार। गांव मिंगनी खेड़ा में एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर ने बुधवार शाम को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बिहार निवासी मजदूर के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके हिसार आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सदर थाना जांच अधिकारी अमित ने बताया कि शव को जिला नागरकि अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला 21 वर्षीय रणधीर गांव मिंगनी खेड़ा में ईंट भट्ठे पर काम करता था। बुधवार को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ में काम करने वाले लोगों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed