Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City in the grip of pollution, AQI reaches 333

Hisar News: प्रदूषण की गिरफ्त में शहर, 333 पर पहुंचा एक्यूआई

Fri, 06 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
City in the grip of pollution, AQI reaches 333
 विजयनगर में कचरे में लगाई गई आग
हिसार। शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 पर पहुंच गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक नवंबर को यह 188 था, जो पांच नवंबर को बढ़कर 333 हो गया। दिनभर धूल और धुएं से बने स्मॉग की चादर छाई रही। इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सांस और हृदय रोगियों के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
स्मॉग के कारण नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आंख, नाक और गले से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि धूल और धुएं से एलर्जी वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ओपीडी में रोजाना 170 से 180 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें आंखों में जलन, खुजली, नाक से पानी बहने और छींक आने की शिकायत वाले मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन

14 नवंबर तक रह सकती है परेशानी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल स्मॉग से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है। दिवाली तक स्मॉग छाए रहने की संभावना है। 14 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे मौसम साफ हो सकता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों हल्की ओस गिर रही है और हवा की गति बेहद कम है। ओस तथा धूल-धुएं के कण हवा में ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। इसी कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक-चौराहों पर कराया छिड़काव
नगर निगम की टीम ने वीरवार को भी शहर में कई स्थानों पर पानी का छिड़काव कराया। धूल से राहत दिलाने के लिए वाटर स्प्रिंकलर चलाए गए। दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड और सेक्टर-15 में पौधों व बस क्यू शेल्टर पर पानी का छिड़काव किया गया। सड़कों के किनारे भी पानी डाला गया। इसके अलावा चौराहों पर लगी प्रतिमाओं को भी पानी से धोया गया।
जानिये कैसे बढ़ा एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
5 नवंबर
333
4 नवंबर
291
3 नवंबर
270
2 नवंबर
207
1 नवंबर
188
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed