फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brainstorming on crime control; emphasis placed on increasing patrols.

Hisar News: अपराध नियंत्रण के लिए मंथन, गश्त बढ़ाने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on crime control; emphasis placed on increasing patrols.
न
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त के साथ राइडर और पीसीआर की गश्त बढ़ाने, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने हांसी की प्रमुख सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आपराधिक मामलों की जांच में मदद मिलेगी। अधिकारियों को स्थान चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर बिना नंबर प्लेट वाहनों तथा सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को होटल, पीजी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की नियमित जांच करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा सक्रिय और हार्डकोर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ कार्रवाई, प्रभावी गश्त और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

बैठक में डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी रविन्द्र सांगवान, डीएसपी दिनेश कुमार, डीएसपी नारनौंद देवेंद्र नैन, सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, यूनिट इंचार्ज तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed