Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both STPs of both the cities will be upgraded at a cost of Rs 9 crore, water will be cleaned in three phases.

Hisar News: 9 करोड़ की लागत से अपग्रेड होंगे दोनों शहर के दोनों एसटीपी, तीन चरणों में साफ होगा पानी

Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Both STPs of both the cities will be upgraded at a cost of Rs 9 crore, water will be cleaned in three phases.
 भिवानी रोड स्थित एसटीपी।
हांसी। शहर के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। अपग्रेड होने के बाद दूषित पानी को तीन बार फिल्टर किया जाएगा। जिससे उस पानी को सिंचाई, फैक्टरी, भवन निर्माण, गाड़ी धोने आदि के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देशानुसार यह कार्य किया जा रहा है। वहीं पानी को फिल्टर करने के बाद ड्रेन में डालकर सिंचाई विभाग को दिया जाएगा। इससे पानी का प्रदूषण भी कम होगा। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जनस्वास्थ्य विभाग को सीवर के पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) लेवल कम करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एनजीटी के अनुसार ट्रीटमेंट के बाद बीओडी 10 से कम होना चाहिए। तभी उस पानी को शुद्ध माना जाता है। अभी प्लांट के अपग्रेड होने से पहले बीओडी 30 तक होता था। जिससे पानी पूरी तरह शुद्ध नहीं होता था। प्लांट अपग्रेड होने के बाद पानी शुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तीन एसटीपी है। दो एसटीपी लालपुरा रोड व एक भिवानी रोड पर है। लालपुरा रोड पर बना एक एसटीपी आधुनिक है। इसे अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है। लालपुरा रोड के एक अन्य और भिवानी रोड के एसटीपी को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें लालपुरा रोड स्थित एसटीपी पर कार्य जारी है। वहीं भिवानी रोड स्थित एसटीपी को अपग्रेड करने का कार्य पूरा होने के बाद ट्रायल पर है। इन दोनों एसटीपी में एमबीबीआर टेक्नोलॉजी के आधार पर पानी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। अभी तक यहां दो चरणों में पानी को साफ किया जाता था। लेकिन अपग्रेड होने के बाद यहां पर मशीनों से पानी को तीन बार फिल्टर किया जाएगा।


ऐसे शुद्ध होता है दूषित पानी
एसटीपी में ब्लोअर से ऑक्सीजन छोड़ी जाती है, जिससे ऑर्गेनिक मैटर डिकंपोज होता है। बैक्टीरिया गंदगी खाते हैं और पानी शुद्ध होने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार दूषित पानी का ट्रीटमेंट करने के लिए प्लांट में डिफेंडर और पाइप लगाए हैं। दूषित पानी में जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) 300 तक होती है। अपग्रेड होने के बाद यह डिमांड घट कर 10 तक हाे जाएगी। उसके बाद पानी का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया जा सकता है।



एजेंसी करेगी पांच वर्ष तक संचालन
लालपुरा रोड स्थित एसटीपी को साढ़े पांच करोड़ व भिवानी रोड स्थित एसटीपी को 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। भिवानी रोड स्थित एसटीपी पांच एमएलडी क्षमता का व लालपुरा रोड स्थित एसटीपी साढ़े सात एमएलडी क्षमता का है। एजेंसी को पांच वर्ष तक एसटीपी का संचालन भी करना होगा।


यह होगा फायदा
तीन बार फिल्टर करने के बाद दूषित पानी सिंचाई के लायक हो जाएगा। इस पानी का उपयोग भवन निर्माण, बाग, फैक्ट्री के अलावा गाड़ी व फर्श धोने में उपयोग कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार ट्रिपल फिल्टर होने के बाद पानी में झाग, बदबू, रंग आदि की समस्या नहीं रहेगी। पानी में पीएच व टीडीएस दोनों नहरी पानी जितना हो जाएगा।




दोनों एसटीपी को अपग्रेड करने का काम जारी है। भिवानी रोड स्थित एसटीपी का कार्य पूरा हो गया है। अभी यह ट्रायल पर है। लालपुरा रोड स्थिति एसटीपी का कार्य 6 महीने में पूरा होगा। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed