फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Borewells will be constructed to drain water from the underpass

Hisar News: स्कूली बच्चों को पानी से गुजरना पड़ा, 6 घंटे बाद भी नहीं निकला

Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Borewells will be constructed to drain water from the underpass
हिसार। शहर में मंगलवार को हुई बारिश से लाहौरिया चौक से 12 क्वार्टर रोड, मिलगेट रोड की तरफ सड़क व गलियों में करीब एक से दो फुट तक पानी भर गया। ऐसे में वाहन चालकों, राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल से घर लौटने वाले विद्यार्थियाें को पानी से अंदर से ही गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं लोगों को वाहन भी पानी में बंद हो गए, जिन्हें उन्हें धक्का लगाकर ले जाना पड़ा। बारिश बंद होने के 6 से 7 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लाहौरिया चौक पर हार्डवेयर की दुकान है और मिलगेट व 12 क्वार्टर दोनों तरफ से घर का रास्ता है। नई सब्जी मंडी के दोनों गेटों के बीच में बारिश के दौरान जलभराव रहता है। मंगलवार को हुई बारिश से जलभराव के कारण स्कूटी बंद होने से परेशानी उठानी पड़ी। नगर निगम के शहर मे जल निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। - अजय बेनीवाल, दुकान संचालक।
विज्ञापन


12 क्वार्टर रोड पर लाहौरिया स्कूल के पास में फोटोस्टेट की दुकान है। बारिश के कारण हरि नगर और इंदिरा कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया है। नगर परिषद को क्षेत्र से पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवानी चाहिए। इंदिरा कॉलोनी की मुख्य सड़क पर तो बारिश रुकने के 3-4 घंटे बाद जलभराव की समस्या बनी रहती है। - संजय, संचालक, फोटोस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed