फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boosting stations kept filling up throughout the day, drinking water supply could not be done in half the area

दिनभर भरते रहे बूस्टिंग स्टेशन, आधे एरिया में नहीं हो सकी पेयजल सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Boosting stations kept filling up throughout the day, drinking water supply could not be done in half the area
हिसार। नहर में पानी आने के बाद भी शहर में शनिवार से सुचारु रूप से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। शहर के आधा एरिया में पानी का संकट बना रहा। दिनभर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास फोन घनघनाते रहे। सबसे ज्यादा पानी का संकट वहां बना रहा, जहां बूस्टिंग स्टेशनों से सप्लाई होती है। इस दौरान कृष्णा नगर, जयदेव नगर, बैंक कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, छोटराम सहित अन्य कॉलोनियों में सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रही। इसी प्रकार गणेश नगर, न्यू मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी कॉलोनी, बड़वाली ढाणी, कुंजलाल गार्डन, राजीव नगर में कम प्रेशर के साथ पानी पहुंचा। वहीं टेल एंड पर कई घरों में एक समय भी सप्लाई नहीं आई। मगर जनस्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि रविवार से शहरवासियों को पानी की पूरी सप्लाई मिलेगी। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग ने अपील की पानी का दुरुपयोग न करें।
विज्ञापन

बता दें, कि हिसार में 10 से ज्यादा बूस्टिंग स्टेशन बने हुए हैं। नहर आने के बाद शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग पूरे दिन बूस्टर भरने में लगा रहा। आज से इन बूस्टरों से पानी की सप्लाई होगी। इसके अलावा विभाग की ओर से पुराने शहर में पानी की सप्लाई दी गई। मगर अभी भी कई एरिया व कॉलोनियों में कम प्रेशर के साथ पानी पहुंच रहा है। वहीं कई एरिया में एक समय भी सप्लाई नहीं सकी।
विज्ञापन

इन बूस्टरों को भरा गया
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को मॉडल टाउन, प्रीति नगर, ऋषि नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, जवाहर नगर, सुंदर नगर, सिटी थाना रोड, हनुमान कॉलोनी, आदर्श नगर में बने बूस्टरों को भरा गया। इन एरिया में पानी का सबसे ज्यादा संकट बना रहा। विभाग के अनुसार आज से इन बूस्टरों से सप्लाई सुचारु रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंक भरने में लगेगा एक सप्ताह का समय
नहर आने के साथ शहर के जलघरों में बने वाटर टैंकों को भरने का काम शुरू किया जा चुका है। टैंकों को भरने में अभी एक सप्ताह का वक्त लगेगा। हालांकि विभाग की ओर से आज से पूरी सप्लाई देने की बात कही जा रही है। पुराने शहर में महाबीर कॉलोनी जलघर से पानी की सप्लाई होती है।
यहां बने हुए इतने वाटर टैंक
- महाबीर कॉलोनी जलघर में- 2
- कैमरी रोड जलघर में- 2
- आजाद नगर जलघर में-1
- दिल्ली रोड स्काड़ा जलघर में 2
- तोशाम रोड पर एचएसवीपी के जलघर में 5
- सातरोड़ खास जलघर में 2
- सिरसा रोड जलघर में 2
शनिवार को बूस्टिंग स्टेशन भरने के कारण सप्लाई प्रभावित रही। इस कारण आधा एरिया में सप्लाई नहीं हो सकी। आज से सप्लाई को लेकर लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। पूरे प्रेशर के साथ पानी मिलेगा।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
नहर आने के बाद से सुबह पानी की सप्लाई आई थी। अब पानी को लेकर कोई शिकायत नहीं है। पानी बिल्कुल साफ आ रहा है।
- अनिल मानी, सीनियर डिप्टी मेयर
अभी सप्लाई सुचारु रूप से शुरू नहीं हुई है। गणेश नगर, न्यू मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी से लोगों के काफी फोन आए कि पानी की सप्लाई बिल्कुल कम आ रही है।
- जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड नंबर-12
पानी की सप्लाई आनी शुरू हो चुकी है। फिलहाल सप्लाई में आ रहे पानी में कोई शिकायत नहीं है। पिछले काफी दिनों से समस्या बनी हुई थी, जोकि अब हल हो चुकी है।

- डॉ. महेंद्र जुनेजा, पार्षद, वार्ड नंबर-17
मेरे एरिया में एक समय ही पानी की सप्लाई आती है। शनिवार को कृष्णा नगर, जयदेव नगर, सुभाष नगर, इंदिरा कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी में सप्लाई नहीं आने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
- प्रीतम सैनी, पार्षद, वार्ड नंबर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed