फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Books of first and second class reached government schools, 50% till sixth is still pending

Hisar News: सरकारी स्कूलों में पहली-दूसरी कक्षा की किताबें पहुंचीं, छठी तक 50 फीसदी बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Books of first and second class reached government schools, 50% till sixth is still pending
नाडा के स्कूल में पहुंची किताबें। 
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने नया सत्र शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में किताबें उपलब्ध करवा दी हैं। बीते साल पहली से 8वीं कक्षा के करीब 84 हजार विद्यार्थियों के हिसाब से पुस्तकें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में पहली व दूसरी कक्षा की 11,200 पाठ्यक्रम संबंधित किताबें पहुंच चुकी हैं, जबकि कक्षा तीसरी से छठी तक 50 फीसदी पुस्तकें पहुंची हैं। वेंडर चयनित लिस्ट में शामिल विद्यालयों में पुस्तकें पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि कक्षा 7वीं व 8वीं की एक भी पाठ्यक्रम संबंधित पुस्तक जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में नहीं पहुंची हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले 15 दिन के अंदर समस्त कक्षाओं की किताबें स्कूलों में पहुंच जाएंगी। बता दें कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहली से 8वीं कक्षा तक 609 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें 84 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। जिले के सभी 9 खंड, जिनमें आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, बास, हांसी, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, नारनौंद व उकलाना में प्राइमरी स्तर पर 507 स्कूल व कक्षा 6 से 8वीं कक्षा तक 102 स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed