{"_id":"6a3f4f69a9f1c0dbf0044803","slug":"body-of-a-young-man-found-by-the-roadside-during-night-patrol-in-hisar-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार में रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार में रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
Sat, 27 Jun 2026 09:49 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
Published by: Naveen
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:49 AM IST
सार
बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हlसदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी क्षेत्र में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे डायल 112 की टीम गश्त के दौरान सीसवाला से रावलवास खुर्द रोड पर पहुंची। वहां सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ मिला। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और वह मृत अवस्था में था। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव सीसवाला निवासी अनिल कुमार उर्फ टेकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक के नशा करने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।