Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP tickets to 6 Jindal supporters, Congress bets on Krishna

Hisar News: जिंदल समर्थक 6 को भाजपा का टिकट, कांग्रेस का कृष्ण पर दांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP tickets to 6 Jindal supporters, Congress bets on Krishna
हिसार मेयर पद के लिए नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली। स्रोत अमर उजाला - फोटो : 1
हिसार। भाजपा ने नगर निगम चुनाव में विधायक सावित्री जिंदल के समर्थक को मेयर का टिकट न देकर शनिवार को उनके समर्थक छह पार्षदों को टिकट देकर संतुलन साधने का प्रयास किया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सावित्री जिंदल, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला गायब रहीं।
विज्ञापन

सावित्री जिंदल के समर्थक डीएन सैनी, भीम महाजन,अनिल जैन टीनू आदि शामिल हुए। राजलीवाला ने कहा, शादी में नरवाना गई हूं। पार्टी प्रत्याशी का साथ देंगे। उधर, भाजपा के बाद कांग्रेस ने मेयर के लिए अग्रवाल समाज को साधते हुए कृष्णा सिंगला को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

67 वर्षीय कृष्ण सिंगला टीटू हिसार नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ओपी जिंदल के भी करीबी थे। सिंगला वर्ष 1968 से कांग्रेस से जुड़े हैं। 1987 में पार्षद का चुनाव लड़कर राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की। सबसे पहले वार्ड 26 से चुनाव लड़कर पार्षद बने। इसके बाद वर्ष 1995 से 2000 तक नगर परिषद के चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन तथा पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। सिंगला के पिता पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के राजनीति सचिव थे। वर्ष 2014 से 2024 तक हिसार की राजनीति से दूर रहे कृष्ण सिंगला टीटू को सांसद जयप्रकाश के करीबियों में माना जाता है। गत लोकसभा चुनाव में जयप्रकाश के लिए शहरी क्षेत्र में काफी मेहनत की। अमर उजाला से बातचीत में कृष्ण सिंगला टीटू ने कहा कि चेयरमैन के कार्यकाल की तरह से हर क्षेत्र का विकास कराऊंगा।
पार्षद प्रत्याशियों की सूची में सावित्री के छह समर्थक : भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची में सावित्री जिंदल के समर्थक वार्ड एक से पूर्व पार्षद अनिल जैन की पत्नी सरोज जैन, 5 से पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन, 12 से पूर्व पार्षद जगमोहन मित्तल, वार्ड 13 से संजय डालमिया, वार्ड 8 से राजेंद्र सैनी और वार्ड 20 से नवीन शामिल हैं।

इनके अलावा वार्ड 2 से मोहित सिंघल. वार्ड 3 से पूर्व मनोनीत पार्षद सुनील वर्मा की पत्नी ज्योति वर्मा, वार्ड चार से पूर्व पार्षद हरि सिंह, वार्ड 6 से सुमित्रा देवी, वार्ड 7 से मनोहरलाल, वार्ड 9 से पूर्व पार्षद जयप्रकाश की पत्नी शीला, वार्ड 10 से साक्षी, 11 से नरेश ग्रेवाल, 14 से डॉ. सुमन, वार्ड 15 से पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी की पत्नी संतोष सैनी, 16 से राजेंद्र बिड़लान, 17 से राजेश अरोड़ा, 18 से गुलाब सिंह, 19 से पिंकी शर्मा और 20 से नवीन कुमार को टिकट मिला है। वहीं महेंद्र जुनेजा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed