फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bithmara's daughter Amrita (Mitu) has been selected for the Indian handball team.

Hisar News: बिठमड़ा की बेटी अमृता (मीतू) का भारतीय हैंडबाल टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bithmara's daughter Amrita (Mitu) has been selected for the Indian handball team.
अमृता
हिसार। उकलाना के गांव बिठमड़ा स्थित डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अमृता उर्फ मीतू का चयन 11वीं एशियन यूथ वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय हैंडबाल टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक चीन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हैंडबाल एसोसिएशन के मुख्य सचिव तेज राज ने बताया कि अमृता ने हाल ही में आयोजित इंडिया कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उसे टीम इंडिया में शामिल किया गया। तेज राज ने विश्वास जताया कि भारत की टीम इस बार बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करेगी डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय डीसीएम, डायरेक्टर राजू डीसीएम, प्रिंसिपल सुनील शर्मा, मंजू सेहरा और गुरमेल ने अमृता को ढेरों शुभकामनाएं दीं। टीम इंडिया के कोच नवीन पूनिया, सचिन चौधरी, साईं कोच कार्तिकेय और अरुण का भी विशेष धन्यवाद किया गया। जिन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया। हैंडबॉल कोच कपिल, सुनील, सुरेंद्र, राजेश दलाल, धर्मवीर ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed