फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bike rider youth died due to stray animal coming in front

Hisar News: बेसहारा पशु सामने आने से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
bike rider youth died due to stray animal coming in front
अग्रोहा। नंगथला मार्ग पर बाइक के सामने अचानक बेसहारा पशु आने से अग्रोहा निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि उसके चचेरे भाई पवन कुमार की पांच बहनें हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे मीरपुर से नंगथला मार्ग से अपने खेत से बाइक पर अग्रोहा जा रहा था। रास्ते में बेसहारा पशु सड़क के बीच में खड़ा था। अंधेरा होने के कारण वह दिखाई नहीं दिया और बाइक पशु से जा टकराई। घायल हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार पवन कुमार नीट की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने नीट की परीक्षा दी थी। वह फुटबाल खेलने का शौकीन था। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed