{"_id":"67c74e4fddbb5c9dc70c07f9","slug":"bike-collided-with-a-pillar-while-trying-to-save-a-nilgai-young-man-died-hisar-news-c-21-hsr1005-578683-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में पिलर से टकराई बाइक, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में पिलर से टकराई बाइक, युवक की माैत
विज्ञापन
बरवाला। गांव बधावड़ के पास नीलगाय बचाने के प्रयास में सोमवार रात बाइक सड़क के साथ लगते पिलर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गांव पनिहारी निवासी विकास (30) बाइक पर सवार होकर बरवाला से अपने गांव पनिहारी जा रहा था। गांव बधावड़ के पास बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। बाइक सवार ने नीलगाय को बचाने की कोशिश की। बावजूद इसके बाइक पहले नीलगाय और बाद में सड़क के किनारे एक पिलर से टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। विकास अपने गांव में बाइक मैकेनिक का काम करता था और वह दो बच्चियों का पिता था। संवाद
निजी बस की टक्कर लगने से एक घायल
हिसार। कैंप चौक के निकट एक निजी बस ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को किसी कार्य से कैंप चौक की तरफ पैदल जा रहा था। रास्ते में निजी बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से सिर और कंधे पर गहरी चोट लगी। वहां मौजूद लोगों ने बस को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो