{"_id":"684339f4d3e8c447580d3e44","slug":"bar-association-gets-approval-from-ulb-for-construction-of-new-chamber-hisar-news-c-21-hsr1020-642009-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नए चैंबर निर्माण के लिए बार एसोसिएशन को यूएलबी से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नए चैंबर निर्माण के लिए बार एसोसिएशन को यूएलबी से मिली स्वीकृति
विज्ञापन
मेयर प्रवीण पोपली का आभार जताने पहुंचे बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल।
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित नए चैंबर निर्माण कार्य की यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) से स्वीकृति मिल गई है। प्रधान संदीप बूरा सहित एसोसिएशन के सदस्यों ने नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में मेयर प्रवीण पोपली से मुलाकात कर धन्यवाद किया।
जिला बार एसोसिएशन हिसार के प्रधान संदीप बूरा ने बताया कि अधिवक्ताओं के नए चैंबर निर्माण के लिए फाइल हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला में काफी समय से लंबित थी। इसमें तकनीकी आपत्तियां दर्ज की गई थीं।
बार के पदाधिकारियों की ओर से शीघ्र इन आपत्तियों को दूर कर संशोधित फाइल विभाग में पुनः भेजी गई और इसमें मेयर प्रवीण पोपली ने व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाई, जिससे फाइल को स्वीकृति प्राप्त हो सकी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन उप-प्रधान विकास पुनिया, सचिव समीर भाटिया, सह-सचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील सहदेव, सचिन चुघ, जयवीर आदि मौजूद रहे।