फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Banks warn of sealing buildings if property taxes are not paid

Hisar News: बैंकों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर भवन को सील की चेतावनी

Thu, 24 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Banks warn of sealing buildings if property taxes are not paid
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने शहर में संचालित बैंक शाखाओं को 31 जुलाई तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने पर भवन सील करने की चेतावनी दी है। अतिरिक्त निगम आयुक्त वीरेन्द्र सहारण ने वीरवार को बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 10 फीसदी छूट का फायदा उठाने को भी कहा।
विज्ञापन

सहारण ने बताया कि शहर में विभिन्न बैंकों की लगभग 110 बैंक शाखाएं हैं, जिनमें से अधिकतर का प्रॉपर्टी टैक्स लंबे समय से बकाया है। उन्होंने बैठक में मौजूद बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि 31 जुलाई तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं।ऐसा नहीं करने पर भवन को सील करने का भी प्रावधान है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को चेताया कि 31 जुलाई तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दें ताकि नगर निगम को कोई सख्त कार्रवाई न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक हरियाणा सरकार की तरफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। गौरतलब है कि बैंकों पर एक करोड़ से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed