{"_id":"63a73cb3ecd6cc74992c49d5","slug":"bajra-will-be-exported-abroad-which-will-make-farmers-happy-agriculture-minister-hisar-news-hsr6506244158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे का विदेशों में निर्यात होगा, जिससे किसान खुशहाल बनें: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे का विदेशों में निर्यात होगा, जिससे किसान खुशहाल बनें: कृषि मंत्री
विज्ञापन
सिवानी मंडी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बाजरा आदि मोटा अनाज विकसित देशों में बेचा जाए, ताकि किसान और अधिक खुशहाल हो सके। गिगनाऊ में निर्माणाधीन इंडो इजराइल तकनीक पर आधारित बागवानी उत्कृष्ठता केंद्र पूरे देश में नंबर वन होगा, इसे देखने के लिए अन्य प्रदेशों के किसान यहां आएंगे। कृषि मंत्री शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ढाणी शीलावाली, ढाणी भाकरां, सिवानी, झुप्पा कलां आदि में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। जिसके तहत सरकार बाजरे आदि फसलों की गुणवत्ता की जानकारी दे रही है। विधानसभा सत्र के दौरान वे सभी विधायकों और मीडिया कर्मियों को बाजरे के उत्पादों का स्वाद भी चखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत फसलों के बजाए फल, फूल, बागवानी, सब्जी उत्पादन और पशुपालन व मछली पालन को अपनाकर समृद्ध बनें। सरकार मशरूम, ड्रेगन फ्रूट, खजूर आदि की खेती के लिए किसानों को अनुदान दे रही है। सूक्ष्म सिंचाई योजना में किसानों को पानी भंडारण के टैंक, स्प्रिंकलर, सोलर आदि पर भी अनुदान दिया जा रहा है।
इस मौके पर पार्षद रवींद्र मंढोली, प्रदीप पिलानिया, मुकेश डालमिया, मनोनीत पार्षद नवीन सूर्तपुरिया, रोहताश श्योराण, कृष्ण हेतमपुरिया, सुनील थेबड़, प्रविंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें कार्य योजनाएं
मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि सेवाभाव की इच्छा से काम करते हुए गांव के विकास कार्य संबंधी योजनाओं को ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें। सरकार उन योजनाओं को मंजूरी देगी ताकि प्रत्येक गांव का शहरी तर्ज पर विकास हो सके।
--------
जरूरतमंदों को मिलेगा चिरायु योजना का लाभ
सरकार नीति बनाकर अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले सभी परिवारों का बीपीएल कार्ड बनवाएगी और उन्हें चिरायु योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।