{"_id":"5834995e4f1c1b262413b855","slug":"baar-election-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव 9 की बजाय अब 22 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव 9 की बजाय अब 22 दिसंबर को
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
बार एसोसिएशन के चुनाव अब 22 दिसंबर को होंगे। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को बार रूम में हुई। पहले कार्यकारिणी ने 9 दिसंबर को चुनाव कराने का फैसला लिया था। अब कार्यकारिणी ने अपना पुराना फैसला पलटते हुए 9 की बजाय 22 दिसंबर को चुनाव कराने का अंतिम फैसला लिया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष चंद्र मित्तल ने बताया कि बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा ने पत्र लिखकर कहा है कि बार एसोसिएशन के लिए मतदान 22 दिसंबर को कराया जाए। यहां की बार पहले ही चुनाव की तारीख नौ दिसंबर घोषित कर चुकी थी। बार काउंसिल हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ में एक ही दिन 22 दिसंबर को चुनाव कराना चाहती है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों ने मीटिंग में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के एक साथ चुनाव कराने के आदेश पर मंथन किया। बाद में सदस्यों ने 9 की बजाय 22 दिसंबर को चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई। बार एसोसिएशन चुनाव कराने के लिए एडवोकेट ओएन कौशिक को चुनाव अधिकारी पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। प्रधान और सचिव पद के लिए मतदान होगा। चुनाव की तारीख आगे सरकने से प्रत्याशियों का प्रचार अभियान अब लंबा चलेगा।
विज्ञापन
अब 30 तक भर सकते सदस्यता शुल्क
प्रधान मित्तल ने बताया कि बार एसोसिएशन के मेंबर 30 नवंबर तक लाइब्रेरी में अमित कुमार के पास सदस्यता शुल्क भर सकते हैं। उसके बाद बार एसोसिएशन सदस्यों की लिस्ट फाइनल की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1800 मेंबर शुल्क जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन