फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Assault with driver of private bus, case registered against four

Hisar News: निजी बस के परिचालक से साथ की मारपीट, चार पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Assault with driver of private bus, case registered against four
हांसी। बस पास को लेकर चार युवकों ने बस स्टैंड पर निजी बस के परिचालक के साथ मारपीट की। मारपीट करने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत में बास बादशाहपुर निवासी अशोक ने बताया वह प्राइवेट बस में बतौर परिचालक नौकरी करता है। दोपहर दो बजे मुंह ढक कर आए चार लड़कों ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उसने अपने स्तर पर पता किया तो चारों की पहचान ढाणी खुशहाल निवासी रविंद्र, मोहला निवासी प्रियांशु, बास निवासी दीपक व ढाणी पीरांवाली निवासी रोहत के रूप में हुई। चारों ने मोटरसाईकल की नंबर पलेट पर मिट्टी पोत रखी थी। अशोक के अनुसार रंजिश के चलते चारों ने उससे मारपीट की है। उसने बताया कि चारों के पास रोडवेज बस के पास हैं। वह प्राइवेट बस में सफर करने के दौरान किराया देने में आनाकानी करते हैं। इसी के चलते प्रियांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

दुकान पर सामान लेने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला

हिसार। कैमरी मार्ग पर दुकान पर सामान लेने गए दीपक पर चार-पांच युवकों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने वाले जाने से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में घायल युवक दीपक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कैमरी मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक रहने वाले दीपक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। 26 मार्च की रात करीब 11 बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। रात होने के कारण दुकान बंद थी। जैसे ही दुकान से वापस घर की तरफ चला तो चार-पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया। युवकों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed