फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arpita and Komal won gold medals in Kabaddi at the Youth Asian Games.

Hisar News: यूथ एशियन गेम्स में अर्पिता और कोमल ने कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Arpita and Komal won gold medals in Kabaddi at the Youth Asian Games.
 स्वर्ण पदक के साथ कोमल और अर्पिता।
हिसार। बहरीन में आयोजित यूथ एशियन गेम्स में हिसार के गांव खेदड़ की अर्पिता और कोमल ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 75-21 से हराया। दोनों बेटियां सरसौद बिचपड़ी स्थित सीएनएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सतीश पूनिया, संदीप पूनिया, पीटीआई सुखबीर और डीपीई महाबीर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। अर्पिता बारहवीं और कोमल दसवीं कक्षा की छात्रा हैं।
विज्ञापन

दोनों बेटियां पहले खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी हैं। अर्पिता और कोमल 26 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेंगी। 29 अक्तूबर को एकेडमी से गांव में विजयी जुलूस निकाला जाएगा। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया और खंड शिक्षा अधिकारी अमनदीप ने बेटियों को बधाई दी।
विज्ञापन

पांच साल से प्रशिक्षण ले रही हैं दोनों बेटियां
कोच सतीश पूनिया और संदीप पूनिया ने बताया कि अर्पिता और कोमल पिछले पांच साल से नियमित अभ्यास कर रही हैं। अर्पिता ने 2024-25 में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक और 2023-24 में अंडर-19 स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। कोमल ने 2024-25 में खेलो इंडिया में रजत पदक और 2022-23 में अंडर-14 स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोचों ने बताया कि अकादमी में लगभग 60 बेटियां कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं, जिनमें से 25-30 राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। अर्पिता और कोमल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन किया है। अर्पिता के पिता संदीप ने कहा कि बेटी ने भारतीय टीम में खेलते हुए ईरान को धूल चटाकर स्वर्ण पदक जीतकर हमें गर्व महसूस कराया। आशा है भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्पिता और कोमल की प्रमुख उपलब्धियां
अर्पिता: 2023-24 अंडर-19 स्कूली नेशनल स्वर्ण, 2024-25 खेलो इंडिया स्वर्ण।
कोमल: 2022-23 अंडर-14 स्कूली नेशनल स्वर्ण, 2024-25 खेलो इंडिया रजत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed