{"_id":"68812cfe9a3548412d089234","slug":"animal-trader-dies-in-police-custody-villagers-create-ruckus-at-police-post-hisar-news-c-21-hsr1027-673044-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस हिरासत में पशु व्यापारी की मौत, ग्रामीणों ने चौकी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस हिरासत में पशु व्यापारी की मौत, ग्रामीणों ने चौकी में किया हंगामा
विज्ञापन
मंगाली चौकी के बाहर गेट बंद कर हंगामा करते ग्रामीण।
हिसार। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मंगाली चौकी में बुधवार को पशु व्यापारी संजय कांटीवाल (42) की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौकी परिसर में करीब एक घंटे तक हंगामा किया और गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। देर शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की निगरानी में मामले की जांच शुरू कर दिए जाने की जानकारी देते हुए एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस की हिरासत में हुई इस मौत की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी दे दी गई है।
गांव मंगाली झारा निवासी संजय कांटीवाल (48) को पुलिस मंगलवार रात करीब 10 बजे पकड़कर लाई थी। संजय की पत्नी सुमित्रा ने ही अपने पति के खिलाफ शराब के नशे में झगड़ने की शिकायत डायल 112 पर की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया था। चौकी इंचार्ज का कहना है कि सुबह चार बजे तक संजय ठीक था। आठ बजे जब पुलिस उसके पास गई तो बेसुध मिला। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी गई।
संजय की मौत की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह उसकी बहन सुमन व अन्य परिजन मंगाली चौकी पहुंचे। मृतक की बहन सुमन ने कहा कि जिस कमरे में संजय को रखा गया उसमें पंखा, कूलर कुछ नहीं था।
विज्ञापन
मृतक के बेटे अमित का कहना है कि उसके पिता नशे के आदी थे। मंगलवार रात को वह नशे में मां के साथ मारपीट कर रहे थे, तब डायल 112 पर फोन किया था। इसके बाद पुलिस उनको पकड़ कर ले गई थी। सुबह करीब 10 बजे हमें बताया कि आपके पिता की मौत हो गई है।
पुलिस ने नहीं की लापरवाही : चौकी प्रभारी
मंगाली चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि बैरक में पंखे और कूलर लगे हुए हैं। किसी तरह की लापरवाही नहीं थी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया है। रात में गांव में संजय कांटीवाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सीजेएम की निगरानी में संपूर्ण जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मामले की जानकारी दे दी गई है। चौकी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी लंबित है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार।