फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Angry farmers of Bhatla village reached Minor Secretariat due to shutter being installed on the minor.

Hisar News: माइनर पर शटर लगाए जाने से नाराज भाटला गांव के किसान पहुंचे लघु सचिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers of Bhatla village reached Minor Secretariat due to shutter being installed on the minor.
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। 
हांसी। माइनर पर शटर लगाए जाने से नाराज भाटला गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी कस्सियों को साथ लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों में नाराजगी थी कि अचानक जानबूझकर उनके खेतों से गुजरने वाले माइनर पर विभाग की तरफ से शटर लगाया जा रहा है। इसके विरोध में वह अधिकारियों से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पहले वे अपनी समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। परंतु अधिकारियों ने उन्हें कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद वह लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान भाटला के पूर्व सरपंच पुनीत बेरवाल, हवा सिंह सुमित, गुरमीत, दलजीत, बसाउ, राजवीर, अमृत सिंह, जितेंद्र ने हांसी के तहसीलदार अनिल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि उनके खेतों में चानौत सब माइनर का पानी लगता है। माइनर में पानी 45 दिनों बाद छोड़ा जाता है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने चानौत सब माइनर को पक्का किया गया था। माइनर को पक्का किए जाने के बाद सिंचाई विभाग की तरफ से शटर लगाया जा रहा है। जबकि अंग्रेजों के समय से इस माइनर पर शटर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने यह कार्य नहीं रोका तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे व शटर को उखाड़ने का काम करेंगे। इस दौरान तहसीलदार अनिल ने इस बारे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed