{"_id":"620559ce6693e54c1e58ad8e","slug":"anganwadi-workers-blocked-the-road-if-the-passersby-argued-then-opened-hisar-news-hsr6239872182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया मार्ग जाम, राहगीरों ने बहस की तो खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया मार्ग जाम, राहगीरों ने बहस की तो खोला
विज्ञापन
नाथूसरी चोपटा में पुतला फूंकते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बीते दो महीने से वेतन बढ़ाने और पक्का किए की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वीरवार को सरकुलर रोड स्थित शिव चौक पर रोड जाम कर दिया। आंगनबाड़ी वर्कर्स रोड के दोनों तरफ दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई। वर्कर्स के रोड जाम किए जाने के कारण जगदेव चौक तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वर्कर्स ने रोड जाम किए रखा। जिसके बाद वाहन चालकों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ बहस करनी शुरू कर दी। तो वर्कर्स चौक के बीच में धरने पर बैठ गई और बाद में सांसद सुनीता दुग्गल और मंत्री कमलेश ढांडा का पुतला फूंका।
वीरवार सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी वर्कर्स शिव चौक पर एकत्र हुई। वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद सुनीता दुग्गल व विभाग की मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले की अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए शिव चौक पर दोनों तरफ धरना देकर बैठ गई और आवाजाही बाधित कर दी। करीब 15 मिनट तक वाहन चालक रोड खुलने का इंतजार करते रहे। जब वाहन चालकों का सब्र टूट गया तो वाहन चालकों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ बहस करनी शुरू कर दी है। इस दौरान वाहन चालकों और वर्कर्स में कहासुनी भी होनी शुरू। जिसके बाद वर्कर्स रोड से हटकर चौक के बीच में बैठ गई। वहीं करीब आधे घंटे तक रोड जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वर्कर्स के हटने के बाद ही आवाजाही दोबारा से बहाल हो पाई। दोपहर एक बजे वर्कर्स ने चौक पर ही सांसद सुनीता दुग्गल और विभाग मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले का फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रोमिला, सरला, अनसुइया व गायत्री ने की।
पुलिस बल किया मौके पर तैनात, आधे घंटे बाद खुला जाम
वाहन चालकों से कहासुनी होने के बाद सभी वर्कर्स चौक के बीच में एकत्र होकर बैठ गई। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर दिया। ताकि वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना न करना पड़ा। बता दें कि बीते एक माह से वर्कर्स हर रोज रोष प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन के तहत वर्कर्स कभी बिजली मंत्री तो कभी विधायकों के आवास का घेराव कर रही हैं। उनके इस धरना प्रदर्शन से आमजन को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम, डिप्टी सीएम व बाल विकास मंत्री के फूंके पुतले
चोपटा। पिछले 2 महीने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी के तहत नाथूसरी चोपटा खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले फूंक कर रोष जताया। गांव ढूकड़ा में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने रोष प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके। चोपटा खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने अनाज मंडी में स्थित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चोपटा अनाज मंडी से भट्टू रोड, भादरा रोड, सिरसा रोड और नोहर रोड पर तीनों के पुतलों की अंतिम यात्रा निकालते हुए चोपटा के मेन चौक पर तीनों पुतलों को फूंक दिया। इससे पहले 29 जनवरी को भी चोपटा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने रोष प्रदर्शन करते हुए तीनों के पुतले फूंके थे। प्रदर्शन के दौरान अनुसूया, सावित्री, सुमन, मंजू , रोशनी, किरण बाला, सरला देवी, कांता, आसारानी ने बताया कि सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 65 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। इनका कहना है कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करती रहेंगी। 14 फरवरी को करनाल में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर लाली, धापी, सुनीता, सुमित्रा, दर्शना, शारदा, रोशनी, कांता, कौशल्या, चंद्रावती, कमलेश, सुलोचना, भूरी, शांति देवी, निर्मला देवी, पूजा, शारदा, सुमित्रा देवी आदि ने भाग लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जाम खोलने के लिए समझाते पुलिसकर्मी।- फोटो : Sirsa

वाहनों के सामने रोड जाम करके बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं।- फोटो : Sirsa

जाम से परेशान वाहन चालक कार्यकर्ताओं से बहस करते हुए।- फोटो : Sirsa