फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An unknown vehicle hit a bike on Hansi Road, a farmer died

Hisar News: हांसी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit a bike on Hansi Road, a farmer died
नारनौंद। शहर के हांसी रोड पर सिसाय माइनर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोठ करनैल निवासी 56 वर्षीय रमेश दूहन की मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोठ करनैल निवासी राकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। मेरा बड़ा भाई रमेश भी खेती-बाड़ी का काम करता था। मेरा भाई रमेश गांव मोठ करनैल से किसी काम से दोपहर करीब 1 बजे नारनौंद जा रहा था। जब वह सिसाय माइनर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हिसार। थाना आदमपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों ढाणी खुर्द फतेहाबाद निवासी राहुल और चूली खुर्द निवासी पीयूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर में गांव चूलीकलां निवासी कुलदीप और संजय ने मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 27 फरवरी को वे मोटरसाइकल पर सवार हो गांव के स्टेडियम में कबड्डी का मैच देखने आए थे और मोटरसाइकिल वहीं स्टेडियम के पास खड़ी कर दी। मैच खत्म होने पर वापस जाने लगे तो उन्हें वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिन्हें किसी अज्ञात ने चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed