फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An innocent child, who was going to school with his mother, was crushed by a bus

Hisar News: मां के साथ स्कूल गए मासूम को बस ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
An innocent child, who was going to school with his mother, was crushed by a bus
हिसार में शवगृह के बाहर खड़े मृत बच्चे रितिक के परिजन। अमर उजाला - फोटो : हिसार में शवगृह के बाहर खड़े मृत बच्चे रितिक के शोकाकुल परिजन। अमर उजाला

विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित एक निजी स्कूल के बाहर शनिवार को स्कूल बस ने चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। गंभीर घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
आजाद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि मूल रूप से भिवानी जिले के गांव भानगढ़ निवासी परवीन कुमार अपनी पत्नी कविता और दो बच्चों के साथ श्याम विहार कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कविता अपने छोटे बेटे रितिक को साथ लेकर स्कूल गई थी, जहां उनका बड़ा बेटा पढ़ता है। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर बैक की जा रही बस ने रितिक को कुचल दिया। यह देखते ही कविता चीख पड़ी। स्कूल स्टाफ भी पहुंच गया। रितिक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार देर रात उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई। सूचना के बाद आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया। रितिक के पिता परवीन कुमार ने बस चालक के साथ-साथ स्कूल और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed