फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An average of 150 patients are visiting the district hospital's OPD daily.

Hisar News: जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजना पहुंच रहे औसतन 150 मरीज

Mon, 15 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
An average of 150 patients are visiting the district hospital's OPD daily.

विज्ञापन

हिसार। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पूनिया को आपातकालीन सेवाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. पूनिया के अनुसार, अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में रोजाना औसतन करीब 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार तक बाहरी मरीजों की संख्या करीब 75 रहती है, जबकि लगभग 30 मरीज अंदरूनी होते हैं। वहीं, रविवार और अन्य छुट्टियों के दिनों में बाहरी मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 95 हो जाती है, जबकि अंदरूनी मरीजों की संख्या लगभग 35 रहती है। इनमें से प्रतिदिन औसतन पांच से छह मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित पीजी की पढ़ाई कर रहे तीन से चार प्रशिक्षु डॉक्टर तैनात रहते हैं। इसके अलावा बाल रोग, हड्डी रोग और ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन कॉल 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आपातकालीन कक्ष एवं डॉक्टर ड्यूटी रूम (डीडीएम) में सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed