{"_id":"635036675f737d672b1c4469","slug":"amit-never-let-him-win-in-badminton-then-divyansh-had-hatched-a-conspiracy-to-murder-hisar-news-hsr6451000161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या से गम और गुस्सा: अमित ने कभी नहीं जीतने दिया तो दिव्यांश ने रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या से गम और गुस्सा: अमित ने कभी नहीं जीतने दिया तो दिव्यांश ने रची थी हत्या की साजिश
Thu, 20 Oct 2022 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 03:42 AM IST
सार
पुलिस ने मुख्य आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बाकी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में बैडमिंटन एकेडमी संचालक एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अमित शर्मा की हत्या से गम और गुस्से का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को नागरिक अस्पताल परिसर में सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
नाराज प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने पर अड़ गए। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों को बताया कि मुख्य आरोपी दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शव उठाने को राजी हुए।
विज्ञापन
मूलरूप से डाटा गांव हाल निवासी अर्बन एस्टेट जगबीर शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा अमित शर्मा तीन बार बैडमिंटन में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल चुका था। बेटे ने करीब चार साल पहले तोशाम मार्ग पर बैडमिंटन एकेडमी खोली थी। उस समय आरोपी दिव्यांश के पिता ने एकेडमी में हिस्सेदारी की बात कही थी, लेकिन उसे मना कर दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में दिव्यांश के पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी। 10 साल से आरोपी दिव्यांश मेरे बेटे अमित से कभी कोई मुकाबला नहीं जीत सका। यह द्वेष भावना दिव्यांश के मन में पल रही थी। इसी वजह से आरोपी ने 10 अक्तूबर की शाम टीशर्ट के रुपये लेने के बहाने अमित को बुलाया और साथियों के साथ मिलकर क्रिकेट बैट से उस पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के कारण उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नौ दिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए मंगलवार को उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया।
मृतक के परिजनों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर को बदलने की मांग उठाई। बुधवार को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। डीएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्यांश को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है आरोपी दिव्यांश कभी भी बैडमिंटन में अमित से जीत नहीं सका। इसी द्वेष भावना में उसने अमित की हत्या की साजिश रची थी। वहीं, पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत शर्मा भी परिजनों से मिलने पहुंचे। मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है।
बैडमिंटन खिलाड़ी अमित की हत्या के मामले में आरोपी दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया है, उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच सीआईए कर रही है, बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिमन्यु लोहाना, डीएसपी

हिसार। मृतक अमित के पिता जगबीर शर्मा।- फोटो : Hisar

हिसार। मृतक अमित का फाइल फोटो।- फोटो : Hisar