फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   amar ujala hisar, festiwal hisar, Hisar

अब 28 तक ले सकेंगे मेले का आनंद

Thu, 27 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 27 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
amar ujala hisar, festiwal hisar, Hisar
Shoping Festival - फोटो : Bureau
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में लोगों के बढ़ते आकर्षण के चलते फेस्टिवल का समय एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब शहरवासी 28 अक्तूबर तक मेले का लुत्फ उठा सकेंगे। सेक्टर 14 की स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित अमर उजाला मेले में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

   बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग मेले में अपने बच्चों के साथ पहुंचे। शहरवासियों ने इस फेस्टिवल में हैंडलूम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फर्नीचर, ज्वैलरी आदि सामान की जमकर खरीदारी की। साज-शृंगार की स्टालों पर महिलाओं का आकर्षण रहा तो बच्चे अलग-अलग तरह के झूले झूलने में मस्त दिखे। मेले में खरीदारी के साथ मीठे और चटपटे व्यंजनों की स्टालों पर भी भारी भीड़ रही। बच्चों के साथ आए पैरेंट्स ने भी झूलों का आनंद लिया। देर रात तक लोगों का मेले में आना-जाना लगा रहा। पिछले करीब एक सप्ताह से मेले में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। स्मार्ट होंडा की ओर से कई तरह के मॉडल बाजार में उपलब्ध कराए गए हैं। यह मॉडल युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। महिलाओं को भी अनूठे डिजाइन की बाइक भा रही हैं। मारवाड़ी रसोई की ओर से मेले में कई तरह के मसाले उपलब्ध कराए गए हैं। यह मसाले पूरी देसी तकनीक के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। इन मसालों का टेस्ट यूनिक है। मेले में आने वाले मसालों की खरीदारी से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed