फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All schools in the state closed on 16th in protest against the murder of school operator Jagbir Panu

Hisar News: स्कूल संचालक जगबीर पानू की हत्या के विरोध में 16 को प्रदेश के सभी स्कूल बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
All schools in the state closed on 16th in protest against the murder of school operator Jagbir Panu
हिसार- मीडिया से बातचीत करते स्कूल एसोसिएशन के पदा​धिकारी । स्रोत अमर उजाला

विज्ञापन
हिसार। प्रदेश की सभी स्कूल यूनियनों के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक का आयोजन सोमवार को फ्लेमिंगो टूरिस्ट कांप्लेक्स में हुई। इसमें सभी संगठनों ने गुरु पूर्णिमा पर करतार सिंह मेमोरियल स्कूल बास के प्रिंसिपल जगबीर पानू की हत्या के विरोध में 16 जुलाई बुधवार को हरियाणा के सभी प्राइवेट स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने राज्य सरकार से प्रिंसिपल जगबीर सिंह को शहीद का दर्जा देने व पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का अनुदान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले के चलते प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों व अध्यापकों में सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक बार-बार सरकार से मांग कर चुके हैं कि स्कूलों के लिए शिक्षक सेफ्टी कानून पास किया जाए। स्कूल संचालक व डायरेक्टर को गन का लाइसेंस दिया जाए। स्कूलों में छुट्टी के समय पुलिस की गश्त सुनिश्चित की जाए। स्कूलों में अनुशासन बनाने के लिए शिक्षकों को कुछ अधिकार भी दिए जाएं। यदि अध्यापकों को छूट न दी जाए तो बच्चों को शिक्षा प्रदान करना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में अध्यापक नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन इसमें अभिभावकों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। हम अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि वह भी अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं। प्रिंसिपल जगबीर पानू के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उनके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले को लेकर 16 जुलाई को पूरे प्रदेश में निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हरियाणा स्कूल प्रधान रेवाड़ी से रामपाल यादव, तेलूराम रामायण, जगदीश भैरो ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को सुने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मौके पर नरेंद्र सेठी नेशनल इंडीपेंडेंट स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र मान, हरियाणा प्राइवेट स्कूल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डीएस राणा ने भी 16 जुलाई के स्कूल बंद का समर्थन किया। इस मौके पर एचके शर्मा, डीएस राणा, राजपाल सिंधु, प्रताप वर्मा, नरेंद्र सेठी, दलवीर पंघाल, बलबीर वर्मा, प्रदीप पूनिया, विरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed