फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ajit and Nisha became the best players

Hisar News: अजीत और निशा बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ajit and Nisha became the best players
कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते विद्या​र्थी।
हिसार। दयानंद महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय 70वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नवीन बूरा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा के साथ साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। अजीत और निशा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवीन बूरा ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। ऐसा करने से बौद्धिक विकास होता है। खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल की तरफ बढ़ना चाहिए। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजीत ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहित ने दूसरा और अजय ने तीसरा, लड़कियों के वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की निशा ने पहला, साक्षी ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में नीशु ने पहला, साक्षी ने दूसरे स्थान पर रही। जंप प्रतियोगिता में नीशा ने पहला, पलक ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में अजीत ने पहला, अजय ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed