फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture Minister ordered an inquiry on the death of animals in the state

प्रदेश में पशुओं की मौत पर कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister ordered an inquiry on the death of animals in the state
हिसार। प्रदेश में कई गांवों में पशुओं को मुंहखुर के टीके नहीं लगने और कुछ स्थानों पर पशुओं की हुई मौतों को लेकर कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने विभाग के निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को हिसार के अर्बन एस्टेट स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश पिछले तीन वर्षों से मुंहखुर की बीमारी से मुक्त है और समय-समय पर पशुओं की वैक्सीनेशन की जा रही है। इस संबंध में हम बेहद चौकन्ने हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 45 लाख मुंहखुर के टीके लग चुके हैं। हाल ही में जिले के गांव बालक में 10 से अधिक रोहतक के गांव कारोरा में 7 और जींद के जलालपुर कलां गांव में 15 पशुओं की मौत हुई है। इन मौतों पर उठे सवाल पर उन्होंने तुरंत फोन पर संपर्क कर पशुपालन विभाग के निदेशक को जांच कर लिखित में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि हम पशुओं में होने वाली बीमारियों को लेकर सचेत हैं। उन्होंने माना कि प्रदेश में पशु चिकित्सकों की कमी है और जल्द ही नए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि एक नई योजना के तहत पशुपालकों के लिए एक कॉल सेंटर की भी स्थापना की जा रही है, जहां कॉल करने पर किसानों के पास ही जल्द से जल्द चिकित्सक एवं एंबुलेंस पहुंचेंगे। इससे पशुओं में आने वाली बीमारियों का जल्द निवारण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed