फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the encounter, the scene of crime team collected evidence

Hisar News: मुठभेड़ के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जुटाए साक्ष्य

Mon, 13 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
After the encounter, the scene of crime team collected evidence
हिसार। चौधरीवास गांव के पास शनिवार देर शाम सवा सात बजे रोहतक एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में घायल सोनीपत के खेवड़ा निवासी यश का नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम ने वारदात स्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ये पता लगा रही है कि हिसार में बदमाशों ने किसकी कार पर फायरिंग करनी थी। पुलिस ने वारदात स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की थी। वहीं पुलिस भागने वाले आरोपी प्रदीप और संदीप डूडी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और हिसार में किस जगह उसे वारदात को अंजाम देना था। इसके अलावा रोहित गोदारा के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। मुठभेड़ के बाद आरोपी यश ने बताया था कि वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के लिए काम करता है और उसके इशारे पर ही भिवानी के खरक कलां में दो चचेरे भाइयों पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

अमन और राहुल लाॅरेंस गैंग के सदस्य हैं या नहीं, रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ
हांसी। नारनौंद के भैणी अमीरपुर में साहिल की हत्या के मामले में पकड़े गए अमन व उसके साथी राहुल के लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध के बारे में पुलिस छानबीन करेगी। राहुल का भाई साहिल लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है, जो हत्या के मामले में जींद जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उसी ने ही अमन को पिस्तौल मुहैया करवाई होगी। शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल अजय उर्फ अमन और पेटवाड़ निवासी राहुल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। फिलहाल दोनों हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहां से डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी दिखाकर पूछताछ के लिए हांसी लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed