{"_id":"6192aef1d5fb354e8b5bae7a","slug":"after-the-assurance-of-the-oil-companies-the-petrol-pump-operators-ended-the-strike-eight-hours-ago-hisar-news-hsr61695925","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल कंपनियों के आश्वासन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने आठ घंटे पहले हड़ताल की खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल कंपनियों के आश्वासन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने आठ घंटे पहले हड़ताल की खत्म
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की हड़ताल के कारण तेल भरवाने के लिए सरकारी पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की भीड़।
- फोटो : Hisar
हिसार। बेस ऑयल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री के विरोध में सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की। हालांकि यह हड़ताल 24 घंटे के लिए थी, मगर तेल कंपनियों के आश्वासन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने आठ घंटे पहले ही हड़ताल खत्म कर दी। देर शाम आठ बजे सभी पेट्रोल पंप खोल दिए गए। दिन के समय ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहन चालकों को बिना तेल डलवाए लौटना पड़ा। हालांकि शहर के दो सरकारी पेट्रोल पंप खुले रहे।
सोमबार सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया था। हालांकि लोगों को इस हड़ताल का पहले से पता था और इसे देखते हुए वाहन चालकों ने एक दिन पहले ही वाहनों में तेल भरवा लिया था। बावजूद इसके काफी वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर पहुंचे, लेकिन बंद होने उन्हें बिना तेल डलवाए ही लौटना पड़ा। मगर जब उन्हें पता चला कि सरकारी पेट्रोल पंप खुले हैं तो उन्होंने तुरंत उनकी तरफ रुख कर लिया। इस कारण से आम दिनों के मुकाबले इन पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की काफी भीड़ रही। जिले में करीब 230 पेट्रोल पंप हैं। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन दो हजार लीटर पेट्रोल व चार हजार लीटर डीजल बिकता है। इस हिसाब से हर रोज जिले में 4.60 लाख लीटर पेट्रोल व 9.20 लाख डीजल बिकता है।
तेल कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर पर इस मामले में सरकार से बात कर रही हैं। जल्द ही इस मामले का समाधान करवा दिया जाएगा। अगर जल्द ही मामले का समाधान नहीं किया गया तो राज्य कार्यकारिणी बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लेने को मजबूर होगी। - राजकुमार सलेमगढ़, जिला प्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन