फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After repairing the canal, water was released and reached the water tanks

Hisar News: नहर की मरम्मत के बाद पानी छोड़ा ,जलघरों तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
After repairing the canal, water was released and reached the water tanks
बालसमंद नहर में आया पानी। अमर उजाला

विज्ञापन
हिसार। बालसमंद सब ब्रांच में नहर की मरम्मत के बाद वीरवार दोपहर बाद नहर में पानी छोड़ दिया गया है। शाम करीब करीब 7 बजे तक पानी शहरी क्षेत्र के जलघरों तक पहुंच जाएगा, जिसके बाद जलघरों को भरने का काम शुरु होगा। दो से तीन दिन में शहरी एरिया के जलघरों से पानी की सामान्य आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
बालसमंद सब ब्रांच में 24 मई की रात आई तेज आंधी में सफेदे का पेड़ टूट कर गिरने से नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई थी। नहर के टूटने से इसके बेड का करीब 600-700 फुट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बुधवार रात 12 बजे तक मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद इसे 12 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ा गया। दोपहर करीब 12 बजे राजली हेड से बालसमंद नहर में पानी छोड़ दिया गया। शाम करीब 7 बजे शहर के जलघरों को पानी की आपूर्ति शुरू होगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर की मरम्मत के बाद पानी छोड़ दिया गया है। नहर दोबारा न टूटे इसके लिए निगरानी की जाएगी। विभाग के कर्मचारी नहर का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
नहर की मरम्मत का काम बुधवार देर रात पूरा हो गया था। कुछ समय कंकरीट की पकड़ के लिए चाहिए होता है। दोपहर 12 बजे राजली हेड से पानी छोड़ दिया गया है। जलघरों में पानी की आपूर्ति दे दी गई है। सभी जलघरों को सामान्य दिनों की तरह से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर कुहाड़, एसडीओ, सिंचाई विभाग हिसार
---------
सब स्टेशन पूरी क्षमता के साथ चालू ...
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन को चालू कर दिया है। सुबह 8 बजे टेस्टिंग टीम पहुंची थी। टीम ने करीब एक घंटे तक हर एक प्वाइंट पर जाकर निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे तक सभी फीडर पूरे लोड के साथ चला दिए गए हैं। सब स्टेशन के बाहरी हिस्सों में अभी पानी निकासी का काम चल रहा है। करीब एक आधा फुट पानी अब भी बचा हुआ है। 220 केवी सब स्टेशन के बंद होने से बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई थी। आधे शहर के अलावा रायपुर, शिकारपुर,नियाणा , खोखा ,खरकड़ी, मिर्जापुर, खरड़, सातरोड़ के लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा था।

खेतों से पानी निकासी नहीं
सातरोड़ के पास करीब 300 से 400 एकड़ में पानी भरा हुआ है। खेतों के पानी की निकासी के लिए अभी कोई शुरूआत नहीं गई है। खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। इसके अलावा कुछ मकानों व कुछ फैक्टरी में भी पानी घुसने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed